फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाकर्मी ने सीनियर अफसर पर लगाया रेप का आरोप

Sun, 29 Jun 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के एक केंद्रीय संस्थान में कार्यरत महिला संविदाकर्मी ने सीनियर अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने इस आशय की लिखित शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में उसने बताया कि वह वर्ष 2008 से संस्थान में संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत है। इस दौरान 20 अप्रैल 2012 को बॉस ने घर पर पत्र टाइप करने के लिए बुलाया।

इसके बाद कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा पिलाकर बॉस ने उसके साथ दुराचार किया। साथ ही मुंह खोलने पर नौकरी से हाथ धोने की धमकी दी।

केबिन में जबरन संबंध बनाने का प्रयास

महिलाकर्मी का आरोप है कि लगातार मोबाइल फोन पर कॉल एवं मैसेज करते रहे बॉस ने कई बार केबिन में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।

महिला संविदाकर्मी के अनुसार संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी और आंतरिक शिकायत समिति से भी उसने शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। उल्टे आरोपी अधिकारी की ओर से जान से हाथ धोने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता के अनुसार संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति के अलावा उसने राज्य महिला आयोग से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मह‌िला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

चारों तरफ शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से हताश युवती का कहना है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की तो उसे आत्मदाह के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पुलिस का है कहना
महिला संविदाकर्मी ने शिकायत की है। इस संबंध में रानीपुर पुलिस जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्य के अनुसार कार्रवाई होगी।
-राजेश भट्ट, सीओ सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें