फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िए के वेष में आया बदमाश, रेत दिया कांवड़ शिविर सेवक का गला

Wed, 27 Jul 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
punk attack on kanwar sevak in roorkee - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुड़की में चल रहे कावंड शिविर में कांव‌ड़िए के वेष में आए बदमाश ने सेवा कर रहे युवक का गला रेत दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह नौ बजे कलियर के पास कांवड़ पटरी में चल रहे एक कांवड़ शिविर में कांव‌ड़िये के रूप में पहुंचे बदमाश ने शिविर सेवक प्रवीन गिरी पुत्र चंद्रपाल गिरी निवासी दौलतपुर पर धारदार चाकू से वार कर उसका गला रेत दिया। जिससे गले में गहरा घाव बन गया।
विज्ञापन


घायल अवस्‍था में शिविर सेवक अपनी बाइक से पुलिस चौकी पहुंचा और चौकी पहुंचते ‌ही गिर गया। पुलिस द्वारा आनन फानन में घायल सेवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें