हाथरस की एक किशोरी से जिस्म फरोशी कराने का मामला सामने आया है। हरिद्वार पुलिस ने जिस्मफरोशी करा रहे एक युगल को धर दबोचा।
नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भूपतवाला की मुखिया गली के अखंड गीता मंदिर गोशाला आश्रम में एक किशोरी को युगल ने रखा हुआ था। आरोपी देवकी नंदन शर्मा, उसकी कथित पत्नी मिथलेश निवासी डंडेवाला मोहल्ला कस्बा बिलारी जिला मुरादाबाद किशोरी से जिस्मफरोशी करा रहे थे।
देवकीनंदन भी किशोरी के साथ रेप करता चला आ रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी के चलते पिछले साल किशोरी हाथरस के ही खुशी ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का कार्य सीख रही थी। तब पार्लर संचालिका प्रेमवती, उसका पति तेजवीर उसे दिल्ली ले गए थे।
जहां तेजवीर ने उसके साथ रेप किया था। फिर तेजवीर के पुत्र भानु ने भी उसे हवस का शिकार बनाया था।