नीतू के साथ आखिरी बार देखी गई एक युवती के भी गायब होने की बात सामने आने पर पुलिस का माथा ठनका था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब पुलिस ने खंगाला था तब वह युवती अकेली देर रात में जाते हुए दिखाई दे रही थी।
जब पुलिस ने गहनता से पड़ताल की तो उसकी पहचान नीतू की नाबालिग बेटी के रूप में हुई। बेटी का पीछा करते करते रोपड पंजाब पहुंची हरिद्वार पुलिस बेटी को अपने साथ ले आई है। पुलिस पूछताछ में बेटी ने कई राज उगले हैं।
हत्याकांड के पीछे की पटकथा जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी है और नीतू पूर्व में एक बार जिस्मफरोशी के धंधे में जेल भी जा चुकी है। फिलहाल पुलिस सीधे सीधे कुछ नहीं बोल रही है। माना जा रहा है कि जल्द हत्याकांड के राज से पर्दा उठ जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।