यौन शोषण प्रकरण में आरोपी सोनीपत के पूर्व सांसद का पुत्र प्रदीप सांगवान देहरादून के कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। पुलिस के इनाम घोषित करने के बाद उस पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।
माना जा रहा है कि वह तीन-चार दिन में सरेंडर कर लेगा। ऐसे में पुलिस भी उसे सरेंडर से पहले गिरफ्तार करने की कोशिश कर सकती है।
यौन शोषण का है आरोप
सांगवान पर बिजनौर निवासी युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाकर 18 अप्रैल को राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती के 164 (मजिस्ट्रेट के सामने बयान) के बयान दर्ज कराए थे।
घोषित है इनाम
इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया, लेकिन सांगवान का पता नहीं चला। पुलिस सांगवान पर 2500 का इनाम घोषित कर चुकी है। जबकि कोर्ट से उसे भगौड़ा घोषित करने के साथ कुर्की के आदेश जारी हो चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो आरोपी ने इस मामले में कानून के जानकारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वह तीन-चार दिन में अदालत में सरेंडर कर सकता है।