फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलों में राख हो गई सड़क पर दौड़ रही कार

Thu, 22 May 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे पर वीरवार शाम को अचानक आग लगने से सड़क पर दौड़ रही मारुति कार जलकर राख हो गई। कार में सवार युवक पंडोह से मंडी की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


चलती कार में गियर बाक्स से धुआं निकलने पर चालक ने सड़क किनारे कार रोक दी। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही पंडोह चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग लगने का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंडी-पंहोह के बीच सात मील के पास वीरवार शाम करीब पौने सात बजे चलती मारुति कार में अचानक आग लग गई।

कार के गियर बाक्स से धुआं निकलने पर चालक ने कार को सड़क किनारे रोक दी और कार से बाहर निकल गए। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

कुछ ही क्षणों में कार राख हो गई। सूचना मिलने पर पंडोह चौकी से हैड कांस्टेबल हरि सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि कार को मंडी के भ्यूली निवासी विक्की पुत्र जंगू राम चला रहा था। कार में एक अन्य युवक भी सवार था। चलती कार के गियर बाक्स से धुआं निकलने के बाद कार में आग लग गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें