फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी अस्सी लीटर कच्ची शराब, एक युवक गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2017 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
police seized raw alcohol - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में सोमवार को देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर खानपुर लक्सर मार्ग के धर्मपुर तिराहे एक कार सवार युवक को अस्सी लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ लिया। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार को मुखबिर ने फोन पर सूचना दी कि एक युवक कार मे कच्ची शराब लेकर सिकंदरपुर- यूपी बॉर्डर के रास्ते यूपी जा रहा है।

सूचना मिलते ही गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ खानपुर लक्सर हाईवे के धर्मपुर तिराहे पर पहुंच गए कुछ देर बाद खानपुर की ओर से मारुति कार आती दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने कार सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार ने कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने घेरा बंदी कर कार को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने जब कार की तलाशी ली तो कार से अस्सी लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुबेग सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी तुगलपुर है। आरोपी के खिलाफ लिखा-पढ़ी का जेल भेज दिया गया है और कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें