22 साल की इस विदेशी युवती को इतनी दर्दनाक मौत मिलेगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं होगा। खबर फैलते ही फेसबुक पर मातम पसर गया। तमाम लोग सोशल मीडिया पर उसको श्रद्धांजलि दे रहे है। अंग्रेजी अखबार द मिरर की खबर के अनुसार 22 साल की एलेक्स स्टुअर्ट की संदिग्ध हालत में चेहरे पर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना पर शक के आधार पर एक 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को एक सुपर मार्किट के कार पार्किंग से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चोट लगने के बाद एलेक्स स्टुअर्ट को एडिनबर्ग रॉयल इन्फर्मरी नाम के अस्पाताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एलेक्स स्टुअर्ट के मौत के बाद उसे करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। एलेक्स स्टुअर्ट की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच करने में जुटी हुई है। साथ ही घटना स्थल पर आने जाने वाले लोगों के पुछताछ कर रही है कि 6 अगस्त की सुबह एलेक्स स्टुअर्ट पर हमला कैसे हुआ।