फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप और रेप की कहानी में उलझी पुलिस

Tue, 11 Feb 2014 08:06 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल से सटे गांव रावली महदूद में युवती को अगवा कर गैंगरेप की वारदात पुलिस पड़ताल में झूठी निकली। पुलिस का दावा है कि एक ही युवक ने रेप किया है।
विज्ञापन


पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

पीड़िता के पिता ने भी एफआईआर में एक युवक को नामजद कराया है। दुराचारी की धरपकड़ के लिए पुलिस बिजनौर के लिए रवाना हो गई है।

सोमवार का है मामला
सोमवार देर रात रावली महदूद से युवती को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई थी। युवती का आरोप था कि पांच युवक उसे जंगल की ओर खींच ले गए और दुराचार किया।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की। देर रात तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि मामला गैंगरेप का नहीं है।

पुलिस ने माना, नहीं हुआ गैंगरेप
सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि पीड़िता एक अन्य युवती को लेकर गांव में किराए का मकान देखने गई थी। देर रात पीड़िता के साथ गई युवती के बयान दर्ज किए गए।

पढ़ें,आया था सिफारिश करने, पहुंच गया हवालात

जांच में सामने आया कि पीड़िता को गांव में ही किराए पर रह रहा अमित (उर्फ सोनू पुत्र मानसिंह निवासी जसमौर, धामपुर बिजनौर) ले गया था।

पढ़ें,फरार हुआ प्रेमी युगल, और पिट गए ये

सीओ सदर ने बताया कि साफ है कि युवती के साथ गैंगरेप नहीं हुआ। पीड़िता के पिता ने भी अमित पर दोस्ती का झांसा देकर पुत्री से रेप करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोनू एक साल से औद्योगिक इकाई में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिग निकली पीड़िता
सोमवार तक पीड़िता की उम्र उसका पिता 15 साल बता रहे थे। पुलिस ने जब पिता का राशन कार्ड कब्जे में लिया तब उसकी उम्र 23 वर्ष निकली।

कहानी पर युवती ने साधी चुप्पी
युवती ने गैंगरेप की कहानी क्यों बनाई, इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं हैं। सीओ सदर राजेश भट्ट के मुताबिक पीड़िता से जब बात की गई तो उसने चुप्पी साध ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें