फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर बाहर क्या गई, दम तोड़ गया बाउंसर

Tue, 11 Feb 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 में युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा बाउंसर मंगलवार को संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला। बाउंसर की लिव इन पार्टनर तीन दिन से शहर से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसकी मौत नशे के ओवरडोज से हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

मृतक की पहचान होशियारपुर निवासी साहिल ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल सेक्टर-22 में किराए पर रहता था। दो दिन से वह किसी का फोन नहीं उठा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को जब उसकी एक फ्रैंड ने उसे फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था तो उसने अन्य दोस्तों को यह सूचना दी। इसके बाद उसके कुछ दोस्त उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब उसके कमरे में अंदर दाखिल हुई तो साहिल मृत पड़ा था। पुलिस को उसके कमरे से नशे (स्मैक) की पुड़ियां भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, साहिल सेक्टर-22 में एक युवती के साथ लिविंग रिलेशन में रह रहा था। यह युवती तीन दिन से शहर के बाहर थी।

साहिल ठाकुर सात साल से चंडीगढ़ में रह रहा था। साहिल का क्रिकेट से काफी लगाव था और वह सेक्टर-16 में क्रिकेट खेलने जाता था।

इसके अलावा वह पार्ट टाइम बाउंसर की जॉब भी करता था, लेकिन कुछ दिनों से वह जॉब पर भी नहीं जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें