फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत काम के लिए जा रहे थे चाची और भतीजा, पुलिस ने रुकवाया तो भागने लगे, फिर...

Thu, 17 Aug 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
crime demo pic
विज्ञापन
गलत काम के लिए चाची और उसका भतीजा कार में जा रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने कार रुकवा ली। डर के मारे दोनों कार छोड़कर भागने लगे। फिर क्या हुआ जानिए...
विज्ञापन

 
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। कनखल पुलिस को सूचना मिली की एक महिला और पुरुष शराब की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए अपने घर में लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चौथाई मोहल्ला रविदास मंदिर जगजीतपुर के पास से एक महिला कांति पत्नी कल्लू और युवक संदीप पुत्र वीर सिंह निवासीगण चौथाई मोहल्ला जगजीतपुर को 10 पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

शराब तस्करी में पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला ने बताया कि कांति रिश्ते में संदीप की चाची लगती है। उधर आबकारी टीम ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान आठ पेटी देसी शराब और सेंट्रो कार में पकड़ी है। आरोपी भागने से कामयाब रहे है।
विज्ञापन


सोमवार की रात भारी मात्रा में शराब आने की सूचना पर आबकारी निरीक्षक डीएस चौहान भगत सिंह चौक पर पहुंचे। जहां एक सेंट्रो को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी तरुण हिमालयन के पास कार खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने कार से आठ पेटी देशी शराब बरामद की है साथ ही गाड़ी को सीज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें