दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शराब पीकर क्लब में हुड़दंग करना युवक-युवतियों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ युवक-युवतियों का चालान कर दिया। बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर क्लब संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राजपुर स्थित वैली रिट्रीट स्वीमिंग क्लब में एक युवक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। यहां युवक और युवतियां शराब और बीयर पीने के बाद हुड़दंग कर रहे थे।
डीजे की तेज आवाज पर हुड़दंग कर रहे युवाओं की शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस से की। थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल के नेतृत्व में राजपुर थाना पुलिस ने क्लब में छापा मारा।