फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता मर्डरः पुलिस के हाथ अहम सुराग

Tue, 23 Sep 2014 06:15 PM IST
अमर उजाला, नानकमत्ता(ऊधमसिंहनगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंहनगर एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि डबल मर्डर केस में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे में लगे पुलिस अधिकारियों के साथ करीब चार घंटे तक समीक्षा बैठक की और सबूतों का गहन अध्ययन किया।

सबूतों की जांच पड़ताल
सोमवार को एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक टीआरसी के बंद कमरे में हत्याकांड के खुलासे में लगे पुलिस, एसओजी और मानव वध सेल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने डबल मर्डर केस में अब तक मिले सबूतों का गहन अध्ययन भी किया।

करीब चार घंटे तक लगातार चली बैठक में उन्होंने धस्माना अस्पताल बनबसा के कंपाउंडर विजयपाल गंगवार और नर्स निशा शर्मा उर्फ रेखा की हत्या से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हत्याकांड के जल्द खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


मीडिया से सहयोग की अपील
बाद में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि डबल मर्डर केस में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। हत्याकांड में लिप्त हत्यारोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें