फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फोटो के साथ अश्लील बातें, लगाया पोस्टर

Tue, 23 Sep 2014 03:57 PM IST
ब्यूरो/इलाहाबाद, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को किसी काम के लिए अपना फोटो देना हो तो सामने वाले के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। कहीं ऐसा न हो कि वह आपके फोटो का दुरुपयोग कर बैठे।
विज्ञापन


इलाहाबाद के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला को बदनाम करने के लिए शोहदे ने उसकी फोटो के साथ पोस्टर बनाया और उसमें अश्लील बातें लिखकर गांव में जगह-जगह चस्पा कर दिया।

दूसरे दिन ग्रामीणों की नजर पोस्टर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। पोस्टर चस्पा होने की जानकारी महिला व उसके परिजनों को हुई तो खलबली मच गई। रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीहीपुर की महिला ने कुछ माह पहले आवास के लिए अपनी फोटो यहीं के एक व्यक्ति को दी थी। कहीं से उसकी फोटो गांव के ही एक शोहदे के हाथ लग गई। तीन दिन पहले शोहदे ने महिला की फोटो के साथ पोस्टर तैयार किया।

उसमें महिला के लिए आपत्तिजनक बातें लिखीं और फिर गांव में जगह-जगह चस्पा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला और उसके घरवालों के होश उड़ गए। आननफानन में गांव में लगाए गए पोस्टर फाड़े गए। बाद में गांव में पंचायत बुलाई।
विज्ञापन


जिसमें शोहदे ने पोस्टर चस्पा करने की बात से इनकार कर दिया। इस पर रविवार को महिला पति के साथ सरायइनायत थाने पहुंची और पुलिस को पोस्टर दिखाकर मदद की गुहार लगाई। एसओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी थी। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें