फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट पार्टी में युवती से छेड़छाड़ पर विवाद, पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 03 Jul 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arresting for murder - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित पेसिफिक ब्लू रेस्टारेंट में नाइट पार्टी के दौरान युवती से छेड़छाड़ के विवाद में एक ठेकेदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने भागदौड़ कर हत्या करने वाले व्यक्ति और वारदात में साथ रहे उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ और धक्का-मुक्की के बाद हुई हत्या की घटना के बावजूद न पार्टी को बंद किया गया और न ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फिलहाल रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट को सील करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

आगे की स्लाइड में जानिए, पूरा मामला... जब सोशल मीडिया के तहत रेस्टोरेंट में एक युवक ने देहरादून के युवक और युवतियों को नाइट पार्टी में आयोजित ‌किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ था पार्टी में

murder - फोटो : amarujala
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली के राजपुर रोड स्थित पेसिफिक ब्लू रेस्टोरेंट में रॉनी उर्फ अभिषेक सकलानी नाम के शख्स ने शनिवार रात नाइट पार्टी आयोजित की थी। सोशल मीडिया के जरिये लोगों को न्यौता दिया गया। 30-40 युवक-युवतियां पार्टी में शामिल हुए। शराब का दौर शुरू हुआ, फिर पार्टी में आए मेहमानों ने जोड़े बनाकर थिरकना शुरू कर दिया।

नशे में डांस करते-करते ठेकेदार समर्थ गोयल निवासी पार्क रोड का अजित उर्फ विक्की निवासी भंडारी बाग की महिला मित्र से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अजित अपने बहनोई गुरु प्रीत सिंह के साथ ठेकेदार को किचन में खींचकर ले गए, जहां पर उन्होंने समर्थ के साथ धक्का-मुक्की की। उस समय तो लोगों ने बीच-बचाव कराकर उन्हें अलग कर दिया।

हंगामे के कारण कुछ देर पार्टी प्रभावित भी हुई लेकिन संचालक ने घटना को हल्के में लिया और पार्टी को जारी रखा। रात में सवा बारह बजे के करीब गैलरी में फिर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। उनमें लात-घूसों के साथ बेल्ट चल गई। आरोप है कि गुरुप्रीत सिंह ने हाथ में पहने कड़े से ठेकेदार समर्थ गोयल के चेहरे पर कई प्रहार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया।

तब जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घायल समर्थ को लेकर अस्पताल पहुंची जहां उपचार के दौरान समर्थ गोयल की मौत हो गई। सूचना पाकर रात में ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि ठेकेदार की हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी प्रदीप राय की अगुवाई में टीम गठित की गई। पुलिस ने हत्या में शामिल रहे गुरु प्रीत सिंह और अजित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें