पीपलकोटी पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल जानवर से अप्राकृतिक यौनाचार करते हुए पकड़ा गया। जिस पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की। कांस्टेबल शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
गोलाशा का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा था
बुधवार रात करीब नौ बजे पीपलकोटी चौकी में तैनात एक कांस्टेबल यहां पेट्रोल पंप के समीप गोशाला का दरवाजा खोलकर अंदर जा घुसा। गोशाला के मालिक सुनील शाह जब घर के बाहर आया तो उसने गाय के रंभाने की आवाज सुनी। उसने गुलदार के घुसने के शक पर गोशाला का दरवाजा खोला तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।
वहां मौजूद कांस्टेबल सकपका कर बाहर आने लगा तो सुनील ने दरवाजा बंद कर दिया। कांस्टेबल ने दरवाजा बंद देख खिड़की तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह छलांग मारते ही जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक वीके यादव और चमोली के कोतवाल डीआर शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
जख्मी कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल गाय के पांव बांधकर अप्राकृतिक यौनाचार कर रहा था।