फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख बचाने को तोड़ा पुलिस बैरियर, पकड़े गए आरोपी

Sat, 04 Feb 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
आशारोडी पर चेकिंग से बचने के फेर में बैरियर तोड़ने वाले दो युवकों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। इनके पास से पांच लाख रुपये का कैश बरामद हुआ है। रकम जब्त करने के साथ उनके खिलाफ बैरियर तोड़ने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


क्लेमेंटाउन एसओ हरिओम चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार रात आशारोडी पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी बीच तेजी से आई एक कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने कार रोकने के बजाए बैरियर के बीच निकलने की कोशिश की। जिसमें बैरियर टूट गया।

बैरियर टूटा तो चालक कार को लेकर तेजी से भाग लिया। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए वायरलेस पर संदेश प्रसारित कर दिया। ट्रांसपोर्टनगर में घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया। कार चालक अभय आनंद निवासी गढमीरपुर हरिद्वार और सिकंदर राणा निवासी देवघर झारखंड की तलाशी ली गई तो उनके पास से पांच लाख रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने यह रकम किसी कंपनी की बताई थी। पुलिस ने रकम सीज कर आयकर विभाग की टीम को बुला लिया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि बैरियर तोड़ने के मामले में इनके खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें