फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में पकड़ा गया नशीले इंजेक्शन का जखीरा

Tue, 31 May 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)

सार

  • बेड़पुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी दबोचा
  • तस्करी को कार में यूपी से कलियर लाई जा रही थी नशे की खेप
  • आसपास के मेडिकल स्टोर्स, पंजाब में सप्लाई करने थे इंजेक्शन
विज्ञापन
नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया तस्कर - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से कार में नशीले इंजेक्शन लेकर आ रहे एक तस्कर को पुलिस ने रुड़की क्षेत्र के बेड़पुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। बरामद इंजेक्शन की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी इस खेप को आसपास के मेडिकल स्टोर्स और पंजाब में सप्लाई करने के लिए लाया था।
विज्ञापन


पिरान कलियर के मेडिकल स्टोर्स पर नशीले इंजेक्शन बिकने की लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। इसका खुलासा करने के लिए एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल की अगुवाई में पुलिस और एसओजी की एक टीम गठित की थी।

सोमवार को टीम में शामिल कर्मियों ने बेड़पुर गांव के पास सुबह एक कार को तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से 4759 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन

पंजाब में भी होती है सप्लाई

इंजेक्शन - फोटो : डेमो फोटो
पूछताछ में आरोपी तस्कर ने अपना नाम जाहिद (पुत्र अहसान अली निवासी मुकर्रबपुर कलियर) बताया। सीओ एसके सिंह ने कलियर थाने में दोपहर में की पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जाहिद नशीले इंजेक्शन की खेप उत्तर प्रदेश से कलियर अपने मेडिकल स्टोर पर बेचने के लिए ला रहा था।

वह आसपास के मेडिकल स्टोर्स और पंजाब में भी इसकी सप्लाई करता है। पंजाब में नशीले इंजेक्शन की तस्करी में जाहिद पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी तस्कर दूसरे के लाइसेंस के नाम पर अपना मेडिकल स्टोर चलाता है।

थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि उसके साथ नशे के धंधे में जो लोग जुड़े हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी ड्रग्स विभाग को भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें