फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद भी चोरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Sun, 01 Jan 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, त्यूनी (देहरादून) 
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
चकराता तहसील के मलेथा गांव स्थित एक घर से 30 तोले की सोने की ज्वैलरी के गायब होने के मामले में अब तक चकराता थाना पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं इससे पहले राजस्व पुलिस मामले में हाथ खड़े कर चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलेथा निवासी मातवर सिंह नेगी पुत्र श्याम सिंह नेगी की पारंपरिक आभूषण एक बक्से में रखे हुए थे। बीती 3 सितंबर को आखिरी बार जब उन्होंने बक्सा चैक किया तो सारी ज्वैलरी बक्से में मौजूद थी।

11 अक्तूबर को गांव में दशहरा मेला होने के चलते परिवार की महिलाओं ने मेले में ज्वैलरी पहन कर जाने की इच्छा जताई तो बक्सा खोला गया। उस दौरान बक्से में रखे पांच सोने के हार, एक नथ, चार जोड़ी कुंडल, एक  जोड़ी झुमके, एक सोने की चेन गायब मिली।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार हमेशा घर में परिवार का कोई न कोई सदस्य रहता है। ऐसे में उन्होंने किसी जानकार के ही चोरी में होने की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। राजस्व पुलिस ने के कई बार हाथ-पांव मारने के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला तो पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर जांच चकराता थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संभवत: चोरी के पीछे किसी परिचित का ही हाथ है। किसी बाहरी व्यक्ति का घर में घुस कर चोरी कर संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें