फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी चांदनी में फैला सांप्रदायिक तनाव, दौड़ी पुलिस

Sun, 01 Jan 2017 01:05 AM IST
गढ़ी चांदनी में फैला सांप्रदायिक तनाव, दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
दुकान के सामने तिरपाल हटवाता पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एत्माद्दौला के गढ़ी चांदनी में नौ महीने पहले हुई युवक की हत्या के बाद से तनाव कम नहीं हो रहा है। शनिवार सुबह मृतक युवक के परिवारीजन और आरोपी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। एक महिला ने अपनी बेटियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उधर, युवक के परिवारीजनों ने भी मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

बता दें, गढ़ी चांदनी निवासी प्रमोद की मार्च 2016 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्षेत्र की महिला तराना और उसके पति को नामजद किया गया था। हत्या से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ है। आरोपी तराना के परिवार के लोग गढ़ी चांदनी में ही रहते हैं। शनिवार सुबह मृतक युवक के परिवार की बालिका जा रही थी। तभी आरोपी परिवार की महिला से उसका विवाद हो गया। उनमें कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमेें विवाद होने लगा। उधर, हत्यारोपी पक्ष की ओर से विकलांग महिला ने अपनी बेटियों के साथ मृतक परिवार के युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उसका कहना था कि युवकों ने छेड़छाड़ की शिकायत पर उसके साथ मारपीट की। इसकी जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग जुट गए। इससे इलाके में संप्रदायिक तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों ने थाने आकर शिकायत की। सीओ छत्ता बीएस त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों को चिह्नित करके पाबंद करने की कार्रवाई की जाएगी। 
एक ही जगह हैं घर 
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आरोपी पक्ष और पीड़ित पक्ष के घर पास-पास ही हैं। इस कारण आए दिन उनमें कहासुनी होती रहती है। कई बार बड़ा झगड़ा होने से भी बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें