फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों में घूम रहे संदिग्ध, 58 से की पुलिस ने पूछताछ 

Mon, 07 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया अभियान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कॉलोनियों में संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले युवकों की धरपकड़ के लिए पुल‌िस ने अभियान चलाया गया। अ‌भियान के  दूसरे दिन देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर 58 लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


दून पुलिस ने जिले भर में इन दिनों संदिग्धों की धरपकड़ के साथ सत्यापन अभियान छेड़ रखा है। शहर क्षेत्र में घर-घर जाकर 150 किराएदारों का सत्यापन किया गया है। 

एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में नेहरू कालोनी के शास्त्रीनगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। नेहरू कालोनी, पटेलनगर, डालनवाला एसओ के अलावा चार पेट्रोल कार और 12 चीता मोबाइल लगाकर घेराबंदी कराई गई। इस दौरान 58 युवक संदिग्ध मिले हैं, जिनसे थाने लाकर पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इन तमाम युवकों के सत्यापन नहीं हो पाए हैं। कुछ तो जांच के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि अन्य के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन


डालनवाला में 80, नेहरू कालोनी में 12, रायपुर में 58, रानीपोखरी में 70 और विकासनगर में 66 लोगों के सत्यापन किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें