फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार प्रभारी रेंजर गया जेल

Tue, 06 Aug 2013 11:06 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने वाले प्रभारी रेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


राजाजी पार्क के चीलावाली रेंज के प्रभारी रेंजर देवेंद्र दत्त बौड़ाई, उनके बेटे शोभित बौड़ाई व एसजीआरआर पीजी के छात्र नेता भजन सिंह रावत ने कुछ दिन पहले एमडीडीए परिसर में आरटीआई कार्यकर्ता एलपी थपलियाल पर डंडों और राड से हमला कर दिया था। वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

घर से किया गिरफ्तार
घायल थपलियाल ने इस संबंध में पटेलनगर थाने में तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शोभित बौड़ाई व छात्र नेता भजन सिंह रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार रात को पटेलनगर पुलिस ने प्रभारी रेंजर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें