फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चोरों ने मारी हैट्रिक, लाखों का माल उड़ाए

Tue, 06 Aug 2013 10:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने रविवार रात एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


बेखौफ चोर एक बंद घर के साथ ही पास के दो अन्य घरों से नगदी समेत लाखों के जेवर बटोर ले गए।

लाइन से तीन घरों में चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उल्टा पीड़ितों को ही सतर्क रहने का सुझाव दे डाला। तीनों पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पपनामऊ निवासी अवधेश सिंह के अनुसार छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखे बक्से खंगाले और उसमें रखे दो लाख रुपये समेत हजारों के जेवर ले उड़े।
विज्ञापन


चोरों ने उनके पड़ोसी गिरिजेश सिंह के बंद घर को भी निशाना बनाया। ताला तोड़ कर अंदर घुसे चोर पांच हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर उठा ले गए। चोर इतने पर ही नहीं रुके और गिरिजेश के मकान से लगे राघवेंद्र सिंह के घर पर धावा बोल दिया।

छत के रास्ते अंदर पहुंचे चोर 22 हजार रुपये और एक लाख रुपये से अधिक के जेवर बटोर ले गए। सुबह उठने पर सामान बिखरा देख मकान मालिकों को वारदात की जानकारी हुई।

इस बीच लाइन से तीन मकानों में चोरी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोग जुटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाएड बुलाकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान परशुराम के खेत गिरिजेश व राघवेंद्र के घर से चुराए गए बक्से खाली पड़े मिले। खोजी कुत्ता टीम को गांव के ही अनिल लोध के घर तक ले गया।

पीड़ितों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने उससे पूछताछ की जगह उल्टा उन्हें ही सतर्क रहने का सुझाव दे डाला। हालांकि बाद में पुलिस ने तीनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

वहीं, इलाके के ही रमेश व अमर का कहना है कि चोरों ने उनके घर में भी घुसने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें