फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के सामने प्रेमी का नाटक पड़ा महंगा

Mon, 02 Jun 2014 01:55 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से भागकर हरिद्वार पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के सामने गला घोटने का नाटक करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने पर जानकारी मिलने पर जब शहर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची तब पता चला युगल भागकर हरिद्वार पहुंचे थे।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ और सारन से एक प्रेमी युगल दो दिन पूर्व फरार हुआ था। हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी युगल ठहरा था।

प्रेमी को लेकर प्रेमिका पहुंची अस्पताल

शनिवार देर रात प्रेमी ने प्रेमिका के दुपट्टे से अपना गला घोंटना चाहा और फिर बेहोश होने का नाटक किया। प्रेमिका तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई।

अस्पताल से इस संबंध में सूचना पुलिस को दे दी। शहर कोतवाली पुलिस जब अस्पताल पहुंची तब पूरा माजरा समझते देर न लगी। ग्लूकोज चढ़ने के बाद प्रेमी युगल को पुलिस शहर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

प्रेमिका इंजीनियर, प्रेमी इंटर पास

एसएसआई पंकज देवरानी के मुताबिक युवक ने शेखी दिखाने के लिए नाटक किया था। युवक इंटर तक पढ़ा लिखा है और युवती इंजीनियर है। दोनों के परिजन शादी के खिलाफ है।

पुलिस की सूचना पर रविवार देर शाम दोनों के परिजन भी पहुंच गए। प्रेमी युगल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें