फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को खाई में फेंकने वाला फौजी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2014 01:30 PM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल मार्ग पर पत्नी को हमलाकर घायल करने के बाद खाई में फेंकने वाले फौजी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपना जुर्म कुबूला
आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दंपति एक दूसरे पर शक करता था और दोनों में मनमुटाव चल रहा था।

उल्लेखनीय है कि जाखरौतेला (जैंती) निवासी फौजी गोविंद सिंह रौतेला ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी प्रेमा रौतेला को धारदार हथियार घायल कर उसे नैनीताल हल्द्वानी एनएच से लगे नैनीताल खुर्पाताल बाईपास मार्ग में लगभग 50 मीटर दूर खाई में फेंक दिया था।

प्रेमा धारानौला (अल्मोड़ा) में बच्चों के साथ किराए पर रहती है। पुलिस ने बताया कि गोविंद सात मार्च की रात दिल्ली से टैक्सी लेकर धारानौला पहुंचा। ड्राइवर को रानीखेत छोड़ने के बहाने वह प्रेमा को भी साथ ले गया।
विज्ञापन


मारपीट की और गले में फंदा डाला
रास्ते में उसने प्रेमा के साथ मारपीट की और गले में फंदा डालकर उसका गला दबा दिया और उसे खाई में फेंक कर वह भाइयों के पास दिल्ली चला गया।

आठ मार्च की सुबह क्षेत्र के लोगों ने घायल प्रेमा को देखा और अस्पताल पहुंचाया। उसका हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इस संबंध में गोविंद सिंह रौतेला को फोन किया तो उसने घटना पर अनभिज्ञता प्रकट की और वह पत्नी को देखने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल आ गया।

टैक्सी चालक की तलाश जारी
मामले की विवेचना कर रही अल्मोड़ा महिला थाने की एसआई श्वेता नेगी भी अस्पताल पहुंची थीं। इसके बाद पुलिस गोविंद सिंह रौतेला को पूछताछ के लिए अल्मोड़ा ले आई।
विज्ञापन


जब पुलिस ने सख्ती बरती तो गोविंद ने अपना जुर्म कुबूल लिया। महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि धारा 364 और 307 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है जबकि टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें