फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने 9 साल की बच्ची से किया रेप

Mon, 10 Mar 2014 11:37 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में एक कांग्रेसी नेता ने हल्द्वानी में नौ साल की बच्ची को घर बुलाकर उससे दुराचार कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन


फांसी दिए जाने की मांग
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को दो टीमें रामपुर और बरेली भेजी हैं। वहीं, घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

गिरफ्तारी और आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर कई संगठनों ने उग्र विरोध की चेतावनी दी है। तनाव को देखते हुए एहतियातन आरोपी के घर एवं शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

एसपी सिटी पंकज भट्ट ने बताया कि शनिवार रात देर रात करीब डेढ़ बजे बच्ची के परिजन दुराचार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे।

बच्ची से दुराचार किया
परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे जवाहर नगर निवासी टेलरिंग का काम करने वाले शहर कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष इंतजार हुसैन (45) ने बच्ची को खाने का सामान देने के बहाने घर पर बुलाया और बच्ची से दुराचार किया।
विज्ञापन


बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची। हालत बिगड़ने पर रात करीब डेढ़ बजे परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर बच्ची को बेस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे बरेली रेफर किया गया।

इधर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस इंतजार के घर पहुंची, लेकिन उसका घर बंद था। पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पार्षद की भूमिका भी संदिग्ध
उनसे पता चला कि इंतजार बाइक से रामपुर स्थित अपनी ससुराल चला गया था, जहां एक शादी में शामिल होने उसकी पत्नी और चार बच्चे पहले ही पहुंचे हुए थे।

पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि वह वहां से दिल्ली के लिए निकल चुका था। मामले में एक पार्षद की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

रविवार सुबह घटना का पता चलने पर विश्व हिंदू परिषद समेत तमाम हिंदु संगठनों के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया।

जहां से वे आरोपी के घर जाने लगे, मगर ऐन वक्त पर एलआईयू की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

हंगामा करने वालों ने आरोपी इंतजार की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है। विहिप के जिलामंत्री नरेश भंडारी ने कहा कि अगर आरोपी सोमवार सुबह तक गिरफ्तार नहीं होता है तो उग्र विरोध किया जाएगा। उन्होंने हल्द्वानी आई एसएसपी विम्मी सचदेवा से भी मुलाकात की।

रेप के बाद सांत्वना देने पहुंचा आरोपी
आरोपी इंतजार की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। बच्ची से दुराचार के बाद वह उसके घर पहुंचा। वहां उसके परिजनों को सांत्वना देने लगा।

जब उसने देखा कि बच्ची की हालत खराब हो गई है और माहौल बिगड़ सकता है तो वह चुपके से वहां से निकला और अपनी बिना नंबर की बाइक में फरार हो गया।

रामनगर से बुलाई पीएसी
रामनगर में हुए बवाल के बाद अधिकारी इस घटना को हल्के में नहीं ले रहे, जिस कारण घटना की सूचना मिलते ही तुरंत एसपी सिटी पंकज भट्ट रामनगर से पीएसी लेकर हल्द्वानी पहुंचे।

उन्होंने खुद जवाहर नगर, राजपुरा बस्ती, गोलचा कंपाउंड, ताज चौराहा, सिंधी चौक और जाम फैक्ट्री जाकर एहतियातन पीएसी तैनात की। साथ ही सीओ लोकजीत सिंह को निर्देश दिए कि पीएसी 24 घंटे इन क्षेत्रों में तैनात रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें