हरिद्वार के एक गांव से हफ्ते भर पहले गायबप्रेमी युगल आखिरकार निकाह कर लौट आया। परिजनों ने पुलिस चौकी में पंचायत लगाकर उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। जिसे तामील करते हुए युगल ने गांव छोड़ दिया।
भगवानपुर के चुड़ियाला क्षेत्र एक गांव में युवक और युवती के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का मजहब और बिरादरी एक होने के बावजूद परिवार वाले उनकी शादी को राजी नहीं थे।
कुछ दिन पहले युवती का उसके परिजनों ने कहीं और रिश्ता तय कर दिया। इस पर बीते पांच फरवरी को दोनों घर से फरार हो गए थे। चार दिन बाद प्रेमी घर लौट आया।