फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में बवाल कराने वाला पाक नागरिक साथी समेत पहुंचा जेल

Fri, 03 Jul 2015 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के लक्खीबाग क्षेत्र में बुधवार को बवाल के मामले में गिरफ्तार किए गए पाक नागरिक और उसके साथी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने होटल मालिक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है। एसएसपी ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के त्यागी रोड स्थित होटल में ठहरे सहारनपुर के एक युगल को परिजन उठाकर अपने साथ ले गए थे। इसी दौरान एक अधिवक्ता के मुंशी से मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर बवाल हो गया था। आरोपी पाक नागरिक महताब की पिटाई करने के साथ उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस जैसे-तैसे उसे बचाकर ले गई थी।

इसके बाद लक्खीबाग चौकी पर शाम तक हंगामा हुआ था। पुलिस ने देर रात अधिवक्ता सुशील नौटियाल की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने महताब के साथ उसके चालक फैजान निवासी सहारनपुर को देर रात दबोच लिया। बृहस्पतिवार को दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी युगल को कमरा देने पर होटल को नोटिस

सीओ सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि होटल मालिक को भी युगल को ठहराने के मामले में नोटिस दिया गया है, जिसका तीन दिन में जवाब देना है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर पुलिस को भेजी रिपोर्ट
स्थानीय अभिसूचना इकाई ने पाक नागरिक महताब की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। पहले भी फोरनर एक्ट के तहत उसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जो विचाराधीन है।

बताया गया है कि महताब की मां की शादी पाकिस्तान में हुई थी, लेकिन तलाक होने के कारण वह अपने तीन माह के बेटे के साथ भारत आ गई थी। तब से ही वह लंबी अवधि के वीजा पर भारत में रह रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें