फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान के खाते से 80 हजार की ऑनलाइन ठगी

Thu, 06 Apr 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के एक जवान से 80 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मामला साइबर सेल को स्थानांतरित कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीईजी रुड़की में तैनात मनीष प्रसाद का एसबीआई में खाता है। 14 मार्च को उन्होंने लालकुर्ती स्थित एटीएम से पैसे निकाले। इसके बाद उनके खाते से दो बार 40-40 हजार रुपये निकल गए।

जानकारी होने पर उन्होंने बैंक से पड़ताल की तो बताया गया कि दिल्ली में एटीएम से पैसे निकाले गए। जबकि मनीष प्रसाद का कहना है कि एटीएम कार्ड उनके पास है और उन्होंने कोई निकासी नहीं की है।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक अधिकारी को तत्काल एटीएम ब्लाक कराने के लिए आवेदन दिया। साथ ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल के अनुसार तहरीर साइबर क्राइम से संबंधित होने से साइबर सेल को स्थानांतरित कर दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी लालकुर्ती क्षेत्र में एक्सेस और एसबीआई के एटीएम में ही डिवाइस और कैमरे की बात सामने आई थी, जिसके बाद दोनों को सील किया गया था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच साइबर सेल की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें