फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुआ झगड़ा तो बुजुर्ग ने दाग दी गोली

Sun, 14 Aug 2016 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Elderly man shot his wife - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र कांवली रोड शिव कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि बुजुर्ग ने तमंचे से पत्नी के सीने पर गोली मार दी। जिसे दून अस्पताल से रेफर कर महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उधर, पुलिस आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह बुजुर्ग दंपत्ति महिपाल शर्मा (70) पत्नी सुनीता शर्मा (60) एक ही घर में अलग-अलग कमरे में सो रहे थे।

सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो सुनीता शर्मा उसके कमरे के दरवाजे तक पहुंच गयी और दरवाजा पीटकर गेट खोलवाने लगी। इसी बात पर गुस्से में आकर महिपाल ने घर में रखे तमेंचे से पत्नी पर फायर कर दिया। जिसकी वजह से सुनीता शर्मा वहीं गिर पड़ी।
विज्ञापन


घर में मौजूद बेटी कुमारी मिथलेश व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच किसी ने पुलिस व 108 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से सुनीता को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे महिला को महंत इंदिरेश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

पुलिस के अनुसार महिपाल ने 1988 में यहां मकान खरीदा थी। जिसकी इस समय कीमत लाखों रुपये में है। महिपाल शर्मा सब्जी का कारोबार करता है। मूल निवासी अहमदपुर फतेहपुर का है। यह इसकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी से एक बेटा अशोक शर्मा था जो कि 17 साल के उम्र से गायब चल रहा है।

आरोपी महिपाल का कहना है कि आये दिन पत्नी बार-बार मकान बेचने को कहती थी, इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। उसने कहा कि उसे गोली मारने का कोई अफसोस नहीं है। उसे जान से मारना ही चाहता था। ताकि रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा मिल सके। बेटी कुमारी मिथलेश ने कोतवाली में अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है।

चार माह पहले ही कर ली थी प्लानिंग
बुजुर्ग महिपाल शर्मा का कहना है कि आये दिन झगड़े से परेशान होकर पत्नी को रास्ते से हमेशा के हटाने के लिए वह चार माह पूर्व फतेहपुर से 22 सौ रुपये में एक 315 बोर का तमंचा खरीदकर लाया। तबसे पत्नी को मारने का मौका की तलाश में था। बेटी मिथलेश को भी मारने का प्रयास किया। मिथलेश की शादी हाल ही में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही मां के पास आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें