फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप का कमाल, ज्वेलर्स ने बिछाया जाल, शातिर मां-बेटी गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2016 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
mother and daughter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ ,में ज्वेलर की दुकान में नकली गहने रखकर असली गहने उड़ाने वाली मां-बेटी को ज्वेलर्स ने पकड़कर शनिवार को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि आरोपी मां का बेटा फरार है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को  कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मां बेटी की पहचान जम्मू निवासी रीता वर्मा (45) और अराधना वर्मा (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीएसपी दीपक यादव ने बताया कि मां बेटी और लड़का अंकुश ज्वेलर की दुकान पर जाकर गहने देखते-देखते असली की जगह नकली गहने रखकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने सेक्टर 35 और 34 से दो असली अंगूठियां नकली अंगूठियों से बदली थीं। साथ ही सेक्टर 22 में भी दो इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था।

फोटो डालने की तरकीब काम कर गई
जानकारी के अनुसार एक हफ्ते पहले सेक्टर 35 स्थित सुंदर ज्वेलर की दुकान पर अराधना, अंकुश और एक महिला रीता वर्मा गहने देखने पहुंचे। ज्वेलर के अनुसार उन्होंने दो नकली अंगूठियां रख दीं और असली ले गईं। चोरी का पता लगने पर ज्वेलर ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो तीनों पर शक हुआ था। जिसकी पुलिस को भी शिकायत दी गई। इसके साथ ही ज्वेलर ने सीसीटीवी फोटो ज्वेलर्स एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी। ज्वेलर की ये तरकीब काम कर गई।
विज्ञापन


फिर वही वारदात, कर्मचारियों ने पहचाना
शुक्रवार शाम को करीब 8 बजे सेक्टर 34 स्थित ज्वेलर के पास शाम को रीता, अराधना और अंकुश अंगूठियां देखने पहुंचे। जिसके बाद शॉप पर मौजूद कर्मचारियों ने आरोपियों को पहचान लिया। यहां भी उन्होंने एक अंगूठी बदली। इसके बाद दुकानदारों ने मां बेटी को पकड़कर पुलिस को फोन कर दिया। जबकि मौके से अंकुश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरी की अंगूठियां बरामद नहीं हुई हैं। उसे आरोपी अंकुश लेकर भाग गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें