फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फर्जी एफबी प्रोफाइल बना डाल दी अश्लील फोटो

Sat, 25 Jun 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
फेसबुक पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट डाल दी गई। - फोटो : demo
विज्ञापन
एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी ने उस पर अश्लील फोटो आदि डाल दिए हैं। महिला और महिला के पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुड़की के लालकुर्ती निवासी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पत्नी के नाम से किसी ने फेसबुक आईडी बनाई हुई है। इस आईडी पर कई अश्लील फोटो भी पोस्ट की हुई हैं। जिसके कारण वह और उसकी पत्नी बेहद परेशान है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें