मृतक के पिता रोशनलाल ने बताया कि लक्ष्मण की शिवानी से शादी में सिरौली निवासी हारून और एक महिला ने मध्यस्थता की थी। शादी में शिवानी के परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ था। एसएसपी दाते ने बताया कि शिवानी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है। मृतक अपने पीछे पिता के अलावा मां पार्वती ओर दो बहनों शकुंतला और छोटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
ट्रक चालक इदरीश ने कराई थी लक्ष्मण और शिवानी की शादी
सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि शिवानी मूलरूप से घाटमपुर कानपुर (यूपी) की निवासी बताई जा रही है। सिरौली निवासी इदरीश नामक व्यक्ति पेशे से ट्रक चालक हैं। इदरीश अपना ट्रक लेकर छत्तीसगढ़ गया हुआ है। सीओ के मुताबिक इदरीश ने उन्हें फोन पर बताया कि चार माह पहले वह ट्रक लेकर घाटमपुर कानपुर गया था। रास्ते में शिवानी ने उसके ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने अपनी सूझबूझ से किसी तरह उसे बचा लिया। पूछताछ में शिवानी ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो गया है और अब वह अकेली है। बाद में यहां कार्यरत एक ठेकेदार ने ट्रक चालक से संपर्क के बाद इदरीश और उसके साथी शिवानी को अपने साथ ले आए। बाद में उन्होंने हल्द्वानी रोड पर स्थित शिव मंदिर में लक्ष्मण की शादी शिवानी से करा दी थी।
लक्ष्मण की हत्या रात 10 बजे के बाद से लेकर सुबह चार बजे के बीच की गई है। लक्ष्मण की मकान मालकिन सुनीता ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे जब वह सोने की तैयारी कर रहे थे तो सब कुछ सामान्य था। इसके बाद तड़के करीब चार बजे मवेशियों को चारा देने के लिए उठे थे, उसके बाद भी सब सामान्य था। महिला के बयान की पुष्टि क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है।
फुटेज में शिवानी देर रात करीब 1:20 बजे मेन गली से एक बैग साथ में लेकर गुजरती दिख रही है। सवाल यह है कि रात में उसे सवारी कहां मिलती, सुबह पहली ट्रेन भी सात बजे के बाद ही है। पुलिस नगर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।