फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसे उड़ाने के इस नए हथकंडे के बारे में जानकर चौंक जाएंगे, शातिरों ने किया खुलासा

Mon, 18 Dec 2017 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन
एटीएम से पैसा उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित दो लोगों को मुखानी पुलिस ने धर दबोचा। दोनों में एटीएम से पैसे उड़ाने का जो तरीका बताया उससे पुलिस भी सकते में आ गई। इस तरह से भी एटीएम से पैसे निकाले जा सकते है।
विज्ञापन



दोनों पूछताछ में कबूला कि 18 अगस्त को नैनीताल जिला कोआपरेटिव बैंक के कठघरिया स्थित एटीएम से 69 हजार 900 रुपये निकाले थे। पुलिस गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। एसएसपी ने दोनों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नैनीताल जिला कोआपरेटिव बैंक के कठघरिया स्थित एटीएम से रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आने के बाद मुखानी पुलिस ने 18 अगस्त को 420 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल के निर्देशन में दो टीमें गठित की गईं थी। पुलिस टीमों को सीसीटीवी में अपराधियों के फुटेज हाथ लगे। इस मामले में पुलिस ने कानपुर में दबिश दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर तिराहे पर शनिवार सुबह दस बजे दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एक ने अपना नाम अर्जुन पोरवाल निवासी शफीपुर-1, रामादेवी कानपुर थाना चकेरी, निवासी हरजिंदर नगर कानपुर और दूसरे ने संजय सिंह यादव निवासी ग्राम लिलेरा, पोस्ट देवलान थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर बताया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उन्होंने फर्जी खाते खोलकर एटीएम कार्ड हासिल किया है। अर्जुन पोरवाल गैंग का सरगना है।
विज्ञापन

ऐसे उड़ाते हैं एटीएम मशीन से पैसे

एटीएम
गिरोह के सदस्य बहुत शातिर हैं। वह उन गरीब लोगों को फंसाते हैं जिनके पास एटीएम कार्ड तो है मगर खाते में पैसे नहीं है। उनके मेलजोल कर कुछ रुपये देते हैं और कार्ड और पासवर्ड हासिल कर लेते हैं। बदमाशों के निशाने पर एनसीआर कंपनी के एटीएम ही रहते हैं। पहले मोबाइल एप के जरिए यह पता करते हैं कि कंपनी का एटीएम कहां-कहां लगा है। मशीन में कार्ड डालकर पासवर्ड डालते हैं। जैसे ही मशीन में प्रोसेसिंग की आवाज होती है और पैसे निकलने वाले स्थान से स्लाट खुलता है, मशीन का बटन ऑफ कर देते हैं। इस वजह से मशीन का मुंह खुला रहता है। इसके बाद हाथ डालकर मशीन से पैसे निकाल लेते हैं। बदमाशों ने बताया कि वे कार्ड से नहीं बल्कि मशीन से पैसे निकालते है।

कई राज्यों में की है वारदात
अर्जुन ने बताया कि गिरोह के सदस्य पंजाब,  मुरादाबाद, बरेली, भोपाल में भी एटीएम से पैसे निकाल चुके हैं। गिरोह के अन्य सदस्य आशीष, शोभित, डब्बू और एक अन्य कहां हैं यह अर्जुन को भी पता नहीं है।
पंजाब पुलिस ने गिरोह के सरगना अर्जुन पोरवाल को गिरफ्तार कर लिया था। तीन महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर छूटा है। इंटर पास अर्जुन इन दिनों जागेश्वर धाम के दर्शन करने आया है और यहां रोडवेज के पास एक होटल में ठहरा है। उसका साथी संजय स्नातक पास है।

पकड़ने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष कमाल हसन और एसओजी प्रभारी दिनेश पंत के साथ चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी, विनोद घई, एएसआई सतेंद्र प्रसाद गंगोला, अनिल गिरी, रियाज अख्तर, कुंदन कठायत, कृष्ण चंद्र शर्मा,  गगनदीप सिंह, गणेश सिंह, फिरोज और एहसान अली टीम में शामिल हैं।

किसी को न दें अपना कार्ड
आपके खाते में पैसे हों या नहीं लेकिन किसी को अपना एटीएम कार्ड न दें। न ही पासवर्ड बताएं। बदमाश हर दिन चोरी, लूट और ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आपकी थोड़ी से लापरवाही कहीं आप पर ही भारी न पड़ जाए। आपके कार्ड का दुरुपयोग भी हो सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें