बदमाशों ने मंगलवार को रेलवे विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद तीन लाख से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सघन चेकिंग अभियान के बाद भी लुटेरों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लुटेरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
ग्राम भूरनी खतीरपुर निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी राधे श्याम (62) ने दो दिन पहले लक्सर कस्बे के हरिद्वार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अपने फंड के तीन लाख रुपये निकाले थे । जिस काम के लिए पैसे निकाले गए थे वह काम नहीं हुआ।
मंगलवार को वह साइकिल से बैंक में दोबारा पैसे जमा कराने के लिए गया था। बैंक अधिकारियों ने उनके पास पैन कार्ड ना होने की वजह से पैसे जमा नहीं । इस पर राधेश्याम पैन कार्ड लेने गांव लौट रहा था। लक्सरी रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर उसे सशस्त्र बदमाशों ने रोक लिया और नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।