फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों पर हत्या, तेजाब डालकर जलाया चेहरा

Tue, 14 Oct 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता हरिद्वार के सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित खानपुर निवासी राजबीर का शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर तेजाब भी डाला गया था। पुलिस इसे अवैध संबंधों के चलते की गई हत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन


गांव की ही एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि उनके  एक रिश्तेदार समेत दो लोगों की तलाश की जा रही है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल और एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

खानपुर गांव निवासी राजबीर (22) पुत्र महेंद्र सिंह 11 अक्तूबर की रात से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने 12 अक्तूबर को भिक्कमपुर पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजबीर और उसका भाई हरिद्वार में मिठाई की दुकान पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

मंगलवार सुबह गांव के पास एक गन्ने के खेत में शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने शव की पहचान राजबीर के रूप में की। पुलिस के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई और पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया था।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल और एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सीओ लोकजीत सिंह और कोतवाल जयदेव आर्य के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। बताया गया कि राजबीर के गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर महिला के परिजनों की उसके साथ पहले भी नोकझोंक हो चुकी थी।

बताया गया कि करवाचौथ के दिन महिला के परिजनों और उनके एक रिश्तेदार ने महिला के जरिए ही राजबीर को बुलाया था। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि हत्या की बात सामने आई है। महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें