फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने में बढ़ी बात तो ससुर की ले ली जान

Sat, 26 Apr 2014 11:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, टीचर करता रहा छात्रा से रेप, गर्भवती हुई तब चला पता

नेहरू कॉलोनी के दीपनगर निवासी भीम सिंह यादव (60) जलेबी की ठेली लगाता था। शुक्रवार रात पित्थूवाला में रहने वाला उसका दामाद दीपक चौधरी भी आ गया।

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद
रात को शराब पीने के बाद दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान ससुर ने दामाद से गाली-गलौज कर दी। इस पर दीपक ने घर में रखी ईंट उठाकर ससुर के सिर पर कई प्रहार कर दिए।

पढ़ें, सीएम की साली के घर चोरी, घर में ही चोरों ने पी बीयर

लहूलुहान हालत में भीम सिंह को छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। जाते समय वह बाहर से दरवाजे की कुंडी भी लगा गया। देर रात आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने भीम सिंह को अस्पताल पहुंचाया और उसके बेटे को बुलवा लिया।
विज्ञापन


आरोपी को किया गिरफ्तार
शनिवार तड़के भीम सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ प्रवीण कोश्यारी के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन


दीपक मूल रूप से मेरठ के जॉनी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दीपक 2012 में भी रायपुर से लूट के प्रयास में जेल जा चुका है। वह काफी समय से नशे का आदी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें