लक्सर क्षेत्र में हुए ब्रजेश हत्याकांड के मामले में पुलिस ने प्रधानपति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है।
10 फरवरी को हुई थी हत्या
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव निवासी ब्रजेश की 10 फरवरी को हत्या कर दी गयी थी। हत्यारों ने उसका शव घर के बाहर फेंक दिया था।
पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
हत्या करने के बाद आरोपी गाडी की चाबी और मोबाइल साथ ले गए थे। मृतक के पुत्र मोनू प्रधान पति नाथीराम, जसबीर एवं तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
तीन दिन बाद लिखी गई रिपोर्ट
बताया गया है कि यह सभी लोग गांव के एक युवक की शादी में गए थे। वहां से लौटने के बाद ब्रजेश को इन लोगों के साथ देखा गया था। बताया गया है कि मृतक के पुत्र ने पहले पांच लाख रुपए और ब्रजेश की सोने की चेन गायब होना दर्शाया गया था।
पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
पुलिस ने नकदी और चेन की बात गायब होने की असहमति जताते हुए तहरीर वापस करा दी थी। जिसके बाद पुलिस को दूसरी तहरीर दी गई थी। इसलिए इस मामले का मुकदमा दर्ज होने में तीन दिन लग गए।
दूसरी तहरीर पर हरकत में आई पुलिस
पुलिस ने मामले में दूसरी तहरीर मिलने पर प्रधानपति नाथीराम, जसबीर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है।