फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या के आरोपी बेटे को भेजा जेल

Sat, 10 May 2014 09:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौंड़ ब्लॉक के बगोड़ी गांव में मां की हत्या के आरोपी युवक के खिलाफ राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को चिन्यालीसौड़ के बगोडी गांव बौलाण नामे तोक में 60 वर्षीय अहिल्या देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

खाना न बनाने पर की थी हत्या
सूचना पर जांच के लिए पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक गुलाब सिंह पंवार को मृतका के बड़े बेटे कुलदीप ने बताया कि उनके छोटे भाई शिव दीप ने मन पसंद खाना न बनाने पर मां की हत्या की है।

राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

हत्या का मुकदमा दर्ज
शनिवार को मिली पीएम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत की पुष्टि होने पर राजस्व पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें