फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बचाने की जगह मां ने दिया छेड़खानी करने वाले का साथ

Fri, 02 Sep 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार)
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
युवती ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी के साथ ही अपनी सगी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उसका आरोप है कि मां ने आरोपी का विरोध करने के बजाय उसका पक्ष लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लंढौरा के एक मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 10 अगस्त को रात में जैनपुर मतलूबपुर थाना लक्सर निवासी इस्लाम उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर घर में मौजूद सगी मां ने उसे बचाने के बजाय आरोपी का साथ दिया। आखिर शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

आरोपी और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यौन उत्पीड़न
इसके बाद आरोपी ने एक बार फिर 15 अगस्त को घर में घुसकर उसके पिता पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। जब उन्होंने शोर मचाया तो वह भाग निकला।

पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आरोपी ने 28 अगस्त को उसके साथ रुड़की रोड पर स्थित एक ढाबे के पास बदतमीजी की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी इस्लाम एवं पीड़िता की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई टीना रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें