हरिद्वार में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का यौन शौषण करने का मामला सामने आया है। यौन शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ युवती के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टाल जाता था शादी की बात
घटनाक्रम के मुताबिक लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव निवासी युवक शाकिर का क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से करीब एक साल पूर्व मेलजोल हुआ था।
शाकिर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। लेकिन जब युवती शादी की बात करती तो वह हार बार टाल जाता। युवती को करीब एक साल से आरोपी युवक झांसा देकर यौन शोषण करता आ रहा था।
युवती को मेडिकल के लिए भेजा
युवती ने करीब चार दिन पूर्व अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया था। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी शाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।