फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में तार-तार हुई मर्यादा, शिक्षिका से अश्लील हरकत

Sat, 02 May 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के कैंट बोर्ड के एक विद्यालय की शिक्षिका ने दो शिक्षकों पर बदनीयती से हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मुंह दबाने की कोशिश की। शिक्षिका को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवती कैंट बोर्ड के स्कूल में संविदा शिक्षक के रूप में कार्यरत है। युवती को शुक्रवार को बेहोशी की हालत में दून अस्पताल लाया गया।

युवती की मां ने की शिकायत
युवती की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी बेटी रोजमर्रा की तरह शुक्रवार सुबह स्कूल गई थी। इस दौरान स्कूल के दो शिक्षकों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से भागकर आई है। उन्होंने इसकी शिकायत छावनी कार्यालय के अधिकारी से भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
कैंट कोतवाली निरीक्षक हरीश मेहरा ने बताया कि शिक्षिका द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें