फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समर्थक ने कराया कंपनी के खिलाफ क्रॉस केस

Sat, 15 Mar 2014 07:42 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी बांध के पंप स्टोरेज प्लांट का कार्य कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी और प्रतापनगर विधायक समर्थकों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें,फर्जी आयकर अधिकारी बन ऐंठे 30 लाख

विधायक समर्थक कुलदीप पंवार की ओर से कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कंपनी ने विधायक पर कराया था केस
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आर राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी और उनके समर्थक कुलदीप पंवार, आनंद रावत सहित पांच-छह लोगों पर जबरन कंपनी में घुसने, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विधायक समर्थकों ने दी तहरीर
शनिवार को विधायक समर्थक कुलदीप पंवार की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि वह बैठक कर नई टिहरी लौट रहे थे।

पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज

कंपनी गेट पर कुछ कर्मचारी खडे़ थे, जिन्होंने विधायक को बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगने पर कंपनी प्रबंधन नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें, पार्टी कलह को हंसी-ठिठोली कह रहे हैं रावत

विधायक जब कर्मियों से बातचीत कर रहे थे, तो कंपनी प्रबंधक संजय गौरे और आर राजेंद्र कुमार ने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने किया केस दर्ज
कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पंवार की तहरीर के आधार पर कंपनी के प्रबंधक संजय गौरे और आर राजेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विधायक नेगी का कहना है कि कंपनी लोगों की समस्या हल करने के बजाय षड़यंत्र रच रही है। मामले की जानकारी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें