फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से गायब युवक फेसबुक पर लड़की के पीछे खड़ा मिला, जानिए पूरा मामला

Sun, 17 Sep 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दो साल पहले घर से गायब एक छात्र को पुलिस तलाश नहीं कर पाई लेकिन छात्र का फेसबुक खाता सक्रिय है। मोहल्ला कविनगर निवासी महिपाल ने सीओ से मुलाकात की। बताया कि उसका पुत्र गौरव (20) मुरादाबाद के एक संस्थान का छात्र था। वह 19 अगस्त 2015 को घर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


उसकी गुमशुदगी की तहरीर काशीपुर कोतवाली में दी गई। पुलिस जांच की तो दो दिन बाद गौरव की लोकेशन हरिद्वार में मिली। पुलिस, परिजनों के जाने तक गौरव वहां नहीं मिला। पुलिस ने सर्विलांस से जांच कि तो ठाकुरद्वारा क्षेत्र की एक लड़की के मोबाइल पर गौरव के मोबाइल नंबर मिले। दोनों एक दिन में 11 बार बातचीत करते थे। 

लड़की के यह कहने पर कि दोनों में बात तो होती थी लेकिन आमने सामने उन्होंने एक-दूसरे को नहीं देखा है। पुलिस ने जांच आगे नहीं बढ़ाई। पिछले साल उन्होंने मधु कुमारी की फेसबुक आईडी पर गौरव को एक लड़की के पीछे खड़ा देखा है लेकिन उनको मधु कुमारी की आईडी भ्रामक प्रतीत होती है। उस आईडी में अधिकतर लड़कियों की ही फोटो थी।
विज्ञापन


कुछ समय बाद यह आईडी बंद हो गई। परिजनों ने सीओ को बताया कि 15 दिन पहले उन्होंने फिर फेसबुक पर नीलम कुमारी की आईडी पर गौरव की फोटो देखी है। सीओ राजेश भट्ट ने गौरव की गुमशुदगी की जांच का आश्वासन दिया है।

गौरव के छोटे भाई तरुण ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल के नंबरों के आधार पर जिस लड़की को पकड़कर छोड़ दिया है, गौरव के अपहरण में उस लड़की और उसके साथियों का हाथ होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें