फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़

Sun, 16 Mar 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी क्लीनिक में दवा लेने गई नाबालिग लड़की से डॉक्टर के बेटे ने शुक्रवार शाम छेड़छाड़ कर दी। इसका पता चलने पर परिजनों ने शुक्रवार रात ही क्लीनिक पर हंगामा किया।
विज्ञापन


भाई को रोक दिया था बाहर
सीओ जितेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि शुक्रवार शाम एक नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ दवा लेने निजी क्लीनिक पर गई थी। उस वक्त वहां डाक्टर नहीं था।

पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज

वहां मौजूद डाक्टर के बेटे शाहरुख सिद्दीकी ने लड़की के भाई को बाहर बैठा दिया और लड़की को दवा देने के बहाने डिस्पेंसरी में ले गया। इस दौरान डाक्टर के बेटे ने कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ की।

परिजनों के साथ धरने पर बैठे विधायक

घर जाकर लड़की ने इस बारे में जब परिजनों को बताया तो वे ग्रामीणों के साथ क्लीनिक पहुंच गए। माहौल गरमाता देख आरोपी क्लीनिक बंदकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही विधायक अरविंद पांडेय भी रात में गूलरभोज पहुंच गए।

पढ़ें, फर्जी आयकर अधिकारी बन ऐंठे 30 लाख

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वह ग्रामीणों संग गूलरभोज पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। चौकी में हंगामे की सूचना मिलने पर एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल, एएसपी तारा दत्त वैला भी वहां पहुंच गए।

पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज

देर रात आरोपी के पिता और भाभी को पुलिस ने पूछताछ के लिए गदरपुर थाने में बुलवा लिया। इसके बाद ग्रामीण चौकी से देर रात घर चले गए। शनिवार को नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में गूलरभोज बाजार बंद रहा।

पढ़ें, पार्टी कलह को हंसी-ठ‌िठोली कह रहे हैं रावत

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दोबारा चौकी पर धरना दिया। शनिवार देर शाम पुलिस ने रामपुर रोड से आरोपी शाहरुख सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लापरवाह पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई

लड़की के परिजनों ने एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल को बताया कि चौकी प्रभारी पुलिस कमिर्यों के साथ क्लीनिक पर पहुंच गए थे। यदि वे चाहते तो आरोपी को पकड़ सकते थे लेकिन उनकी लापरवाही की वजह से आरोपी मौके से भाग निकला।

पढ़ें, पार्टी कलह को हंसी-ठ‌िठोली कह रहे हैं रावत

उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

विधायक ने भी उठाए सवाल
विधायक अरविंद पांडेय ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में अराजक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है। इससे आए दिन क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

पढ़ें, टिकट फाइनल होते ही भाजपा में मचेगा कोहराम!

पुलिस की लापरवाही के कारण ही पिछले दिनों बौर जलाशय में मारपीट और फायरिंग हुई। विधायक का आरोप है कि अपराधी यूपी में वारदात को अंजाम देकर सीमावर्ती गांवों में पनाह ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें