फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में अधेड़ ने किया किशोरी से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी की मंदबुद्धि किशोरी से इंचौली के अधेड़ ने शुक्रवार रात मेरठ के मवाना स्थित एक धर्मशाला में दुष्कर्म किया। वह किशोरी को अपने घर भी ले जाने की फिराक में था। इसके लिए वह सुबह वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी किशोरी ने लोगों को अपनी दास्तां सुना दी।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया। बताया गया कि किशोरी को आंशिक रूप से दिखाई देता है।

लखीमपुर खीरी के गांव हनिया निवासी मंदबुद्धि किशोरी शुक्रवार को भटक कर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। जहां उसकी मुलाकात इंचौली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी 40 वर्षीय राजू पुत्र जगवीर से हो गई। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर मवाना ले आया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास स्थित है धर्मशाला

आरोपी रात को पुलिस चौकी के पास स्थित धर्मशाला में पीड़िता के साथ रुका रहा और दुष्कर्म किया। सुबह वह किशोरी को अटौरा रोड पर स्थित एक खोखे पर बैठा दिया और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा।

शक होने पर लोगों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी की धुनाई शुरू कर दी। इसी बीच बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सभासद अयूब कालिया पहुंचे गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी का चालान कर दिया। अटौरा रोड निवासी मो. आमिर पुत्र मो. इमरान ने आरोपी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पर पाक्सो नहीं लगाए जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की बात स्वीकारी

आरोपी राजू ने ‘अमर उजाला’ संवाददाता को बताया कि जब किशोरी उसे मिली तो खुद को बहुत परेशान बताया। उसकी पत्नी नहीं है, इसलिए वह पीड़िता को अपने साथ ले आया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने धर्मशाला में लड़की से दो बार दुष्कर्म किया। धर्मशाला का प्रबंध देखने वाले मोहन का कहना है कि आरोपी ने किशोरी को अपनी बेटी बताकर रुका था।

हालांकि, धर्मशाला में आरोपी से आईडी नहीं ली गई थी। लड़की का ताल्लुकात संप्रदाय विशेष से होने के कारण मामला अतिसंवेदनशील है। छेड़छाड़ को लेकर मवाना की जनता कई बार तनाव का माहौल झेल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें