दो युवक गांव की एक किशोरी को अगुवा करके जंगल ले गए। जहां उन्होंने उससे पूरी रात गैंगरेप किया। इतनी यातनाएं दी कि सुनकर आप भी रो पड़ेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला हरिद्वार जनपद के भगवानपुर का है। भगवानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रात के समय किसी काम से अपने घर से बाहर आयी थी। इसी दौरान पुहाना गांव निवासी दो युवक वहां पर आए और जबरन उसे अपने साथ जंगल में ले गए।
आरोप है कि यहां पर इन दोनों आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया।