फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए चाचा ने की घिनौनी वारदात

Sun, 30 Nov 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डोईवाला में तीन लाख की फिरौती के लिए सगे चाचा ने ही मासूम भतीजे का अपहरण कर लिया। कोतवाली पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ता हत्थे चढ़ गया है। आरोपी पिछले कई सालों से रुद्रपुर में रह रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। मामला नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड तीन का है।
विज्ञापन


नगर चौक पर श्याम कुमार पुत्र अशरफी लाल की मूंगफली, नमकीन आदि की दुकान है। पास ही उसका आवास है। बृहस्पतिवार को आंगन में खेल रहा उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र हिमांशु अचानक गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी नहीं मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। श्याम कुमार बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला श्याम के घर के पास एक युवक बाइक के साथ संदिग्ध हालात में खड़ा देखा गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को लेकर भागने की फिराक में पकड़ाया

शुक्रवार को पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ता हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार दोपहर पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी, जब आरोपी जौलीग्रांट के पास बच्चे को लेकर भागने की फिराक में था।

मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो सभी दंग रह गए।

कोतवाल आरएस असवाल ने बताया कि अपहरणकर्ता बच्चे का सगा चाचा राजकुमार निवासी रायपुरा मोहल्ला, रुद्रपुर निकला। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में तीन लाख की रकम ऐंठने और परिजनों को स्वयं की महत्ता बताने के लिए अपहरण का कदम उठाया।

आरोपी रामकुमार पिछले 14 सालों से रुद्रपुर में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें