फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAC पर पथराव और फायरिंग कर खनन माफिया छुड़ा ले गए जेसीबी, वाहन

Mon, 20 Jun 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
बाजपुर के कोसी नदी देवघाट में जेसीबी से हो रहे अवैध खनन को रोकने पहुंची पीएसी पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। वे पथराव और फायरिंग कर चार जेसीबी, 15-20 खनन से भरे वाहनों को छुड़ा ले गए।
विज्ञापन


माफिया खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने छह नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को देर रात डेढ़ बजे कोसी नदी देवघाट पर जेसीबी से अवैध खनन का कारोबार हो रहा था।

पीएसी की टीम ने खनन कारोबारियों को घेर लिया। इस दौरान खनन माफिया गाली गलौच और हाथापाई पर उतारू हो गए। देखते ही देखते खनन माफियाओं का जमावाड़ा लग गया। खनन माफिया पीएसी टीम पर पथराव और फायरिंग कर जेसीबी, खनन से भरे वाहनों को छुड़ाकर ले गये। खबर मिलते ही सीओ मिथलेश कुमार सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, केलाखेड़ा थाना प्रभारी सलाहउद्दीन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर पीछा करने की कोशिश की। लेकिन माफिया अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली, एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने सलामत निवासी गोबरा को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसआई के अनुसार पीएसी के हवलदार पूरन सिंह कार्की की तहरीर पर प्रधानपति तरसेम सिंह, छब्बा, पेप्सी उर्फ गुरविंदर सिंह, गोल्डी, अजमेर सिंह, सलामत और 5 अन्य के खिलाफ 26 फॉरेस्ट एक्ट, 3/57, 147, 148, 149, 332, 353, 379, 511, 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई है। सभी आरोपी फरार हैं।  

3 महीने में 4 बार हो चुकी है फायरिंग
कोसी नदी खनन क्षेत्र में तीन महीने के भीतर चार बार फायरिंग हो चुकी है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से खनन कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि पुलिस रिकार्ड में एक मामला ही दर्ज है। बताते हैं कि अवैध खनन को लेकर माफियाओं के  बीच खूनी संघर्ष आए दिन होता रहता है।

घायलों का इलाज भी राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र के शहरों में कराया जाता है। अप्रैल में बैंतखेड़ी घाट, मई में दाबका क्षेत्र और पिछले सप्ताह कोसी कांटा क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। 18 जून को रात देवघाट में पीएसी पर फायरिंग सहित चार घटनाएं हो चुकी हैं। ढाई साल पहले भी कोसी में पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग हुई थी। उस वक्त करीब 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन


Published By :  Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें