एक शादीशुदा महिला अपनी 12 साल की शादी में 11 बार अपने पति को चमका देकर प्रेमी के साथ भाग गई। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि अब वह माथा पीट रहा है।
पति ने पत्नी पर बच्ची सहित प्रेमी के संग भागने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि उसकी पत्नी ग्यारह बार प्रेमी संग भाग चुकी है। पीड़ित पति ने पुलिस से बच्ची दिलाने की मांग की है। वहीं एक अन्य मामले में महिला ने पति व परिजनों दोनों के साथ जाने से मना कर दिया हैं।
मंगलवार को एक व्यक्ति सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। इस दौरान उसका कहना था कि उसकी शादी बारह साल पहले हुई थी। जिसके बाद से अब तक उसकी पत्नी ग्यारह बार प्रेमी संग फरार हो चुकी है, लेकिन वह हर बार अपने साथ इस लिए रख लेता है कि वह भविष्य में सुधर जाएगी।
इस बार पत्नी अपने साथ बच्ची को भी लेकर गई
demo pic
आरोप है कि इस बार पत्नी अपने साथ बच्ची को भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने पुलिस से मांग की है कि पत्नी चाहे जहां जाए, लेकिन उसकी बच्ची वापस दिलाई जाए। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का होने का बताकर उसे वापस भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी करीब दस साल पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, लेकिन कुछ दिनों पहले महिला संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को महिला को खोज लिया।
पुलिस ने महिला के ब्यान दर्ज किए। जिसमें महिला ने पति व परिजनों दोनों में से किसी के साथ भी न जाने की मांग की है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि कागजी कार्रवाई करने के बाद महिला को स्वतंत्र छोड़ दिया गया है।